अपने ‘भगवान’ पीएम मोदी को चाय पिलाने के लिए सभी सभाओं में पहुंचते हैं मुजफ्फरपुर के अशोक

जमुई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा के रहने वाले अशोक सहनी अगर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों को चाय पिलाते नजर आ जाएं, तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, अशोक प्रधानमंत्री मोदी को एक कप चाय पिलाने की हसरत लिए उनकी लगभग सभी जनसभाओं में पहुंचते हैं और लोगों को चाय पिलाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की गुरुवार को जमुई में होने वाली सभा के पहले ही अशोक जमुई के खैरा पहुंच गए। प्रधानमंत्री को भगवान मानने वाले सहनी कहते हैं कि वे सात वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली सभाओं में पहुंचते हैं।

उन्होंने दावा किया कि वे अब तक दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, झारखंड, मोतिहारी, बेतिया सहित प्रधानमंत्री मोदी की कई सभाओं में पहुंच चुके हैं।

सहनी अपने शरीर पर पेंट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर बना लेते हैं और उसके ऊपर नमो, नमो लिखवा लेते हैं। जमुई में भी अशोक सभा स्थल पर ऐसे ही पहुंचे। अपने शरीर पर ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा लिखवाया है।

सहनी हाथ में केतली और चाय बनाने का सामान लिए लोगों को चाय पिलाते हैं। उन्होंने अपने चाय बनाने वाले चूल्हे पर भी वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्लोगन लिखा हुआ है।

सहनी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा अब तक कोई नेता देश में नजर नहीं आया। सभी नेता कमोबेश अपने परिवार के लिए सोचते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री यानी मेरे भगवान के लिए देश के लोग ही उनका परिवार है। वे सभी की चिंता करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार जरूर होगा। सहनी को भरोसा है कि आज नहीं तो कल उनके भगवान उनकी मनोकामना जरूर पूरा करेंगे और मेरी बनाई एक कप चाय पियेंगे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More