कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया

विशाखापत्तनम,3 अप्रैल (आईएएनएस) कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के 16वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, “टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना चाहा क्योंकि पिच काफ़ी सपाट दिख रही है। पिछले मैच में हमने देखा था कि दूसरी पारी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। दिल्ली से खेल चुके होने के कारण कुछ चीज़ें पता हैं, लेकिन हर दिन अलग होता है।”

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। पिछले मैच में अर्धशतक लगाना अच्छा था और हर दिन बेहतर करना चाहता हूं। गेंदबाज़ों ने पिछले मैच में काफ़ी शानदार काम किया था। पृथ्वी शॉ ने अच्छे प्रदर्शन से टीम में जगह हासिल की है। टीम में सुमित कुमार ने चोटिल मुकेश कुमार की जगह ली है।”

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती

दिल्ली कैपिटल्स: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख सलाम, अनरिख नॉर्खिए

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More