मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो से नामांकन किया दाखिल

पन्ना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा की मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार को पन्ना में नामांकन दाखिल किया।

विष्णु दत्त शर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पूर्व भगवान जुगल किशोर जू के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया।

स्थानीय जनता ने कतार में खडे़ होकर पुष्पवर्षा कर विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में पन्ना कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश शासन के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं संजय पाठक उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More