पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रयागराज से सपा के पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस ने उन्हें प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फ़ैसला किया है। सपा के करछना से दो बार विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कौन कहां से लड़ेगा, आज शाम तक सब क्लीयर हो जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रयागराज नेहरू परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। वहां से उज्जल रमण का आना पार्टी के लिए अहम है। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वह सपा में लंबे समय तक रहे। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन के तहत प्रयागराज में नई इबारत लिखी जाएगी।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More