केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कोझिकोड (केरल), 1 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली के एक दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की। रैली में राहुल के साथ सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सबसे पहले की गई शिकायत के कारण ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं।

सीएम विजयन कोझिकोड और उसके आसपास अपने चुनाव अभियान से पहले मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने वायनाड लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी पर हमला किया। उनके मुकाबले वहां इंडिया ब्लॉक मेें शामिल सीपीआई उम्मीदवार मैदान में है।

सीएम विजयन ने कहा,“हम सभी जानते हैं कि राहुल कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़े नेता हैं। जरा देखिए, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वह सीपीआई की एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस और सीपीआई इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। विजयन ने कहा कि वह बीजेपी से मुकाबला करने के बजाय सीपीआई उम्मीदवार को टक्कर दे रहे हैं।”

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More