दिल्ली की सरकार बदले तो प्रदेश सरकार को हटाने में होगी आसानी : शिवपाल यादव

इटावा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। जसवंतनगर में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। भाजपा संविधान बदलने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है जसवंतनगर में कोई संत जैसे कपड़े पहने हुए बाबा आए थे। लेकिन, उन्हें संतों जैसा ज्ञान नहीं है। अगर संत होते तो सत्य नारायण की कथा में वितरित किए जाने वाले प्रसाद को चूरन नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं, अफसर ऐसे लोगों को पकड़ नहीं पा रहे हैं। यह लोग आज तक किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाए।

— आईएएनएस

विकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More