रश्मिका मंदाना ने की 100 किलो की डेडलिफ्ट, कहा- शक्तिशाली जानवर की तरह महसूस हो रहा है

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने जिम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में फिटनेस रूटीन का वीडियो शेयर किया और अपने फॉलोअर्स को बताया कि उन्होंने सफलतापूर्वक 100 किलोग्राम की डेडलिफ्ट पूरी कर ली है।

बिजी शेड्यूल और लंबे शूटिंग के बावजूद, एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही है।

अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में, रश्मिका ने अपने फैंस के साथ मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने डेली रूटीन और शूटिंग शेड्यूल की एक झलक दिखाई।

वीडियो में एक्ट्रेस को डेडलिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने वीडियो में लिखा, ”डियर डायरी, इतनी देर तक शूटिंग कर रही हूं, मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करूं। रात की शूटिंग के बाद सुबह 8 बजे अपने कमरे में वापस आई, खाना खाया, लेकिन नींद ही नहीं आई। इसलिए, मैंने एक किताब पढ़ी और दोपहर 12 बजे के आसपास बिस्तर पर चली गई। शाम को 6 बजे उठी, कुछ कार्डियो करना चाहती थी, लेकिन मन नहीं लगा। इसके बजाय, मैंने फोन पर कुछ काम किया और एक किताब पढ़ी। इस बीच, मुझे भूख लगी और मैंने कुछ स्नैक्स खाए।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “रात के लगभग 1 बजे, मैं वर्कआउट के लिए गई… आज 100 किलो की डेडलिफ्ट की… एक शक्तिशाली जानवर की तरह महसूस हुआ। इसके अलावा, मैंने वहां रहते हुए एक फिल्म भी देखी। अब मेरे घुटने को भी आराम मिल गया, इसलिए मैं फिर से दौड़ी और कमरे में आई, खाना खाया और शूटिंग के लिए निकल पड़ी। धनुष सर, शेखर सर, निकेत और कुबेर टीम के साथ शूटिंग करना बहुत मजेदार है। आज 30 तारीख है, और सुबह के 7 बजे हैं, नींद आने का नाम नहीं ले रही है। मेरी नींद का चक्र बहुत गड़बड़ा गया है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्मों ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘कुबेर’ की रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनके पास ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘छावा’, ‘रेनबो’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘डी-51’ हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More