बाबा विश्वनाथ भी दे रहे संदेश, लोकतंत्र के महापर्व में करें मतदान

वाराणसी, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी जागरूकता फैलाई जा रही है। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही टोकन, टिकट और वेबसाइट के जरिए भी मतदान की अपील की जा रही है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि चुनाव में मतदान करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। विभिन्न प्रकार के टोकन और टिकट पर भी मतदान की अपील की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट से भी संदेश दिए जा रहे हैं।

देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को जहां न्यास की तरफ से वोट देने की अपील की जा रही है, वहीं काशीवासियों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से ‘मेरी काशी, मेरी शान-एक जून को करें मतदान’ स्लोगन के जरिए स्थानीय लोगों से सातवें चरण में वोट देने की अपील की जा रही है।

— आईएएनएस

विकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More