एनडीए परिवारवाद समाप्त करने की शुरूआत अपने घर से करे : तेजस्वी यादव

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें अमित शाह ने कहा था कि 2024 में एनडीए की सरकार बनते ही बिहार से जातिवाद और परिवारवाद को समाप्त कर देंगे।

यादव ने कहा कि एनडीए को इसकी शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।

पटना में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह बयान हास्यास्पद है। इसके भी दो कारण हैं। पहला कि उनकी सरकार बनने नहीं जा रही है और दूसरा पहले अपने घर से तो शुरुआत करें।

उनके दल में परिवारवाद वाले कौन लोग हैं? हमने तो लिस्ट भी जारी कर दी है, आप सभी ने देखा है। पहले अपने दल और अपने घर से शुरू करें।

शाह के इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर पीएम की उम्मीदवारी पर तेजस्वी ने कहा कि यह तो मान लिया न कि इंडी गठबंधन की जीत हो रही है। हमारी सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में इन लोगों की हालत बहुत खराब है। बिहार से एनडीए का सफाया हो चुका है और ये लोग पूरी तरीके से घबराए और बौखलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ढाई हजार बहनों के साथ शोषण हुआ और वह शोषण करने वाला इन्हीं का साथी है और अब पता चल रहा है कि वह जर्मनी फरार हो गया। इससे पहले महिला पहलवानों के साथ शोषण, इन सभी मामलों पर प्रधानमंत्री चुप हैं। मणिपुर में जिस महिला के साथ अत्याचार हुआ उस पर भी प्रधानमंत्री चुप रहे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More