बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोप, नालंदा में पारा 42 डिग्री

नालंदा (बिहार), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी व लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक मई तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। गन्ने का रस और पानी लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। नगर निकायों ने भी सड़कों पर जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं।

टोटो चालक डोमन पासवान ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। तापमान में काफी वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर निगम द्वारा लगाए गए प्याऊ से लोगों को काफी राहत मिल रही है।

इसी प्रकार एक राहगीर रेणू देवी ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक है। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि जगह-जगह प्याऊ आदि की व्यवस्था है। इसके चलते कुछ राहत है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More