बंडा विधायक की कार पर पत्थर से हमला, कांच टूटा

सागर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया है।

कार में विधायक आगे की सीट पर थे, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, यह मामला बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के पास का है।

यह वारदात उस समय हुई जब विधायक लोधी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होकर लौट रहे थे।

बंडा विधानसभा दमोह संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। बंडा विधायक लोधी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे।

जब वे लौट रहे थे तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार पर पत्थर मारा। वे आगे की सीट पर बैठै थे और कार के सामने वाले कांच पर आकर पत्थर लगा, जिससे कांच टूट गया। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एफजेड

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More