मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 43 वें मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ग्राउंड छोटा है और वह बाद में चेज़ करना पसंद करेंगे। हार्दिक ने कहा कि टीम में माहौल अच्छा है और उनकी टीम को बस बेसिक चीज़ों पर ध्यान देने की ज़रूरत है और उनकी टीम अपने ब्रांड की क्रिकेट खेलेंगे। एक बदलाव है टीम में, कट्ज़ी की जगह ल्यूक वुड आज खेल रहे हैं।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह पहले बल्लेबाज़ी ही करते क्योंकि पिच बाद में स्लो होगी। पंत ने कहा कि स्पिनर्स अच्छा कर रहे हैं और नई गेंद के साथ और डेथ में गेंदबाजी करने में काफ़ी अंतर होता है। उन्होंने कहा कि तेज़ गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट में सुधार करना ज़रूरी है। दिल्ली में भी एक बदलाव है, पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को मौक़ा दिया गया है।

पंत ने कहा कि उनकी टीम में एक बदलाव है लेकिन वास्तव में दो बदलाव हैं क्योंकि लिज़ाड विलियम्स को इशांत शर्मा से डेब्यू कैप मिली है।

टीमें :

मुंबई : रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, हार्दिक पांड्या , टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा

इंपैक्ट सब : सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, शम्स मुलानी और कुमार कार्तिकेय

दिल्ली : जैक फ्रेज़र मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिसटन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिज़ाड विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

इंपैक्ट सब : रसिख सलाम, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More