गोड्डा में पुलिस ने धधकते आग से बच्ची को निकाल कर उसकी जान बचायी

गोड्डा: जिंदादिली की मिसाल पेश करते हुए थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे ने आग से धधकते एक घर से एक बच्ची की जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सोनागुजी गांव में एक घर में आग लग गई। आग की लपट इतना भयावह थी और उसमे एक बच्ची के चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी। मौके पर पहुंचे बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे ने हिम्मत दिखाई और धधकते आग में घर के अंदर घुसकर एक बच्ची को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चौबे ने जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कहा कि उन्हें फोन से घटना की सूचना मिली।
“फोन आने पर जब मैं वहां पहुंचा तो पाया की गांव वालों ने एक एंबुलेंस को बुला लिया था। एक महिला चांदनी देवी और उसकी भांजी को स्थिति को देखते हुए उसकी एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल भेज दिया और इधर घर जल रहा था। गांव वाले पुलिस वाले को कह रहे थे घर के अंदर एक बच्ची फांसी हुई है घर में सिलेंडर था आसपास के लोग घर के अंदर जाने से डर रहे थे। घर से बच्ची के चिल्लाने के आवाज़ आ रही थी। मैं घर के अंदर घुस गया और बच्चे की जान बचाई उसे तुरंत अपने गाड़ी पर बैठकर महागामा अस्पताल ले गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया गया। लेकिन गोड्डा से रेफर कर बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया। सबसे पहले मेरा मकसद था कि बच्ची की जान को बचाना। बच्ची घर के अंदर सिलेंडर भी था। हमें भी डर लग रहा था पर हमने अपना फर्ज निभाया,” थाना प्रभारी चौबे ने बताया।
