लोकसभा चुनाव में केरल सरकार के आंकलन के सवाल पर भड़के सीएम विजयन

कन्नूर (केरल), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र कन्नूर में वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते समय अपना आपा खो बैठे।

केरल में सभी 20 लोकसभा सीटों पर नये सदस्यों को चुनने के लिए मतदान हो रहा है।

शुक्रवार को मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा चुनाव उनके शासन का आकलन होगा, सीएम विजयन ने पलटवार करते हुए कहा, “आप किस तरह के व्यक्ति हैं? क्या आप नहीं जानते कि यह देश का आम चुनाव है? सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग कुछ कहते हैं…, क्या आपके पास सोचने के लिए दिमाग नहीं है?”

हालांकि, इसी सवाल पर माकपा के राज्य सचिव और सीएम के करीबी सहयोगी एम.वी. गोविंदन की राय विजयन से अलग थी। उन्होंने कहा, ”हो सकता है कि कोई इसे राज्य सरकार का आकलन मान ले।”

हालांकि, दो बार राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और अनुभवी माकपा नेता थॉमस आइजेक से जब यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा स्पष्ट जवाब दिया।

थॉमस आइजेक, जो पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ने सरल शब्दों में उत्तर दिया, “हां।”

इससे पहले विजयन ने मीडिया से कहा था कि वाम मोर्चा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है।

हालांकि, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन भी उतने ही आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ केरल में सभी 20 सीटें जीतेगा।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More