गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : सीएम योगी

मुरादाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडी गठबंधन और इसके प्रमुख घटक कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर लगातार हमलावर हैं।

संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये लोग अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं यानी गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं। ये बेशर्म लोग हमारी गाय को खाने की छूट देंगे। जबकि, हमारा शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है, उस गाय को ये कसाइयों के हाथों में देंगे, क्या हिन्दुस्तान कभी इसे स्वीकार करेगा?

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देशवासियों और महिलाओं की संपत्तियों को जब्त करके रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों में बांटना चाहती है। कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो के जरिए देशवासियों की संपत्ति का एक्स-रे कराने की बात कहती है। इसका मतलब अगर किसी के घर में चार कमरे हैं तो चार में से दो को कब्जे में ले लेंगे। यही नहीं कांग्रेस कहती है कि महिलाओं के जेवर को भी अपने कब्जे में ले लेंगे। हिन्दुस्तान इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि साल 2004 से 2014 के बीच यूपीए की सरकार में इन्होंने ऐसे प्रयास किये थे। इन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने का काम किया था।

उन्होंने सच्चर कमेटी और जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इसे लागू करके पिछड़ी जाति के आरक्षण में से 6 प्रतिशत मुसलमानों को देना चाहती है। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। अगर ऐसा है तो गरीब, पिछड़ा और दलित कहां जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विभाजन के लिए फिर से साजिश रच रही है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि भाई-बहन दोनों अयोध्या जाना चाहते हैं। जब सरकार थी तब ये लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबके हैं। यही इनका दोहरा चरित्र है।

— आईएएनएस

विकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More