हमें मुफ्त का राशन नहीं, बहन जी का शासन चाहिए : आकाश आनंद

कौशांबी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए जय भीम का नारा भी लगाया।

यूपी के कौशांबी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि हमें मुफ्त का राशन नहीं, बहन जी का शासन चाहिए। भाजपा के लोग आएं तो उनसे शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार पर सवाल करिए। भाजपा सरकार शिक्षा से खिलवाड़ कर रही है। इन लोगों ने स्कूलों का बुरा हाल कर दिया। बाबा साहब कहते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा दहाड़ेगा।

आकाश आनंद ने आगे कहा कि सरकार की मंशा रोजगार देने की नहीं है। पेपर लीक होने के बहाने यह रोजगार नहीं देना चाहते हैं। केंद्र में 50 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। यह चाहें तो एक झटके में इन्हें भरा जा सकता है। लेकिन, यह लोग नहीं चाहते कि बहुजन वर्ग अपने पैरों पर खड़ा हो। यह आपको जिंदगी भर कमजोर रखना चाहते हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More