भाजपा ने झारखंड में लैंड जिहाद की इशारा किया, जांच की मांग की

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की तर्ज पर गैंग्स ऑफ़ छोटानागपुर काम कर रहा है जो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के कई अन्य बड़े नेताओं को जमीन कब्जा करने के लिए कागजात बनाने में मदद करता था।
प्रतुल ने कहा कि प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, पंकज मिश्रा के बाद अब अंतू तिर्की का नए घोटाले बाज के रूप में पदार्पण हुआ है। अंतू के डायरी की एंट्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी संरक्षण में जमीन के लूट का खेल चल रहा था। प्रतुल ने कहा की जानकारी मिल रही है कि अंतू तिर्की के डायरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़ी नेताओं से लेनदेन की एंट्री भी निकली है।यह कैसा संयोग है कि हेमंत सोरेन ने जिस 8.86 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया था। इसी खाता और खेसरा की बगल वाली जमीन पर अंतू तिर्की ने भी कब्जा कर रखा था ।यह सुनियोजित लूट का एक बड़ा हिस्सा है।
यूथ फर्स्ट से फैमिली फर्स्ट हो गई झारखंड मुक्ति मोर्चा
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यूथ फर्स्ट का नारा देखा सत्ता में आए हेमंत सोरेन ने पूरी पार्टी और सरकार को फैमिली फर्स्ट में तब्दील कर दिया था। तभी खान आवंटन या जमीन आवंटन का मामला हो ,सब उनके करीबी रिश्तेदारों और इष्ट मित्रों और उनके परिजनों को ही मिला। आम आदिवासी मूलवासी पूरे प्रकरण में ठगा महसूस करता रही।
इससे पूर्व प्रतुल ने सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट से 100% चुनाव को करने की मांग को खारिज कर दिया और मौजूदा व्यवस्था को सही बताया। सुप्रीम कोर्ट ने बैलट पेपर से भी चुनाव कराने की मांग को अव्यावहारिक बताया और उसे भी खारिज किया।प्रतुल ने कहा कि यह दोनों निर्णय स्पष्ट कर रहे हैं कि एनडीए की सरकार ने जनहित में जो निर्णय लिया था वह न्यायालय की उम्मीद पर भी खरा उतर रहा है ।आज के प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान भी उपस्थित थे।
