पीएम मोदी की अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

 

पटना :  बिहार में शुक्रवार को दूसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

बिहार भाजपा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले अररिया के फारबिसगंज पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंगेर पहुंचेंगे। मुंगेर की चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह चुनावी मैदान में हैं।

मुंगेर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। यहां जदयू के ललन सिंह का मुकाबला बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी से है।

अररिया के मतदाता तीसरे चरण के चुनाव में सात मई को मतदान करेंगे। अररिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह का मुकाबला राजद के शाहनवाज आलम से है।

प्रधानमंत्री बिहार में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत जमुई से की थी। इसके बाद वे नवादा, पूर्णिया और गया में चुनावी सभा कर चुके हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More