गीतांजलि मिश्रा ने दिखाया अपना समर कलेक्शन, कहा- ‘लूज पैंट, कॉटन शर्ट बेहद आरामदायक लगते हैं’

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की गीतांजलि मिश्रा ने गर्मियों के लिए अपने कपड़ों के कलेक्शन के बारे में बात की।

मुंबई में काफी गर्मी पड़ती है। ऐसे में, एक्टर्स को अपने हेल्थ के साथ-साथ फैशन का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इस कड़ी में गीतांजलि ने सीजन को देखते हुए अपनी अलमारी में कपड़ों को सेट कर लिया है।

गर्मियों के लिए कपड़ों के कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, “मैं समर फैशन में कंफर्ट को ज्यादा महत्व देती है। मैं लूज पैंट और आरामदायक कॉटन शर्ट चुनती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, मैं स्लीपर पहनना पसंद करती हूं, जिसके साथ आप हमेशा दिन या रात में एडवेंचर के लिए तैयार रहते हैं। समर फैशन में सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी मायने रखते हैं।”

उन्होंने कहा: “डार्क शेड्स के सनग्लासेस और गॉगल्स तेज धूप में आपको कूल रखता है। इसके अलावा परफ्यूम भी आपको दुर्गंध से दूर रखता है और फ्रेगरेंस आपको रिफ्रेश रखती है।”

“लेगिंग दिन के माहौल से लेकर रात के समय में भी आरामदायक है, जो कंफर्ट और स्टाइल दोनों प्रदान करती है।”

‘हप्पू की उलटन पलटन’ का प्रसारण एंड टीवी पर होता है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More