मैडनेस मचाएंगे : जूही चावला ने कॉमेडियन गौरव मोरे के साथ ‘जादू तेरी नजर’ पर किया डांस

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस जूही चावला ने कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ के सेट पर कॉमेडियन गौरव मोरे के साथ आइकोनिक सॉन्ग ‘जादू तेरी नजर’ पर डांस किया।

एपिसोड में जूही चावला की फिल्म ‘डर’ के सीन को हास्य अंदाज में रिक्रिएट किया गया, इस दौरान गौरव मोरे ने शाहरुख खान को कॉपी किया और उनकी मिमिक्री की, वहीं सुगंधा मिश्रा ‘युही चावला’ बनी और गौरव दुबे ने सनी देओल की भूमिका निभाई।

गौरव मोरे ने ‘जादू तेरी नजर’ गाने पर डांस करते हुए जूही चावला को गुलाब का फूल गिफ्ट किया।

गौरव ने कहा, “जूही चावला के शो का हिस्सा बनने से हम बहुत खुश हैं! अपने एक्ट को परफेक्ट करने के लिए मैंने फिल्म ‘डर’ कई बार देखी, ताकि मैं कैरेक्टर के स्टाइल को समझ सकूं। जूही ने न केवल हमारे परफॉर्मेंस को एन्जॉय किया बल्कि स्टेज पर मेरे साथ ‘जादू तेरी नजर’ पर भी डांस किया।”

“यह एक ऐसा मोमेंट था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। गौरव और सुगंधा के साथ काम करना शानदार रहा। पर्दे के पीछे की हमारी मौज-मस्ती उस सौहार्द में बदल जाती है जिसे आप स्क्रीन पर देखेंगे। हमारी टीम ने कल्ट थ्रिलर में कॉमिक ट्विस्ट जोड़ी है।”

‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More