‘कृष्णा मोहिनी’ के लिए स्कूटी चलाना सीख रही एक्ट्रेस देबत्तमा साहा

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस देबत्तमा साहा अपने अपकमिंग शो ‘कृष्णा मोहिनी’ के लिए स्कूटी चलाना सीख रही हैं। उन्होंने इसे ‘चुनौतीपूर्ण’ के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने वाला एक्सपीरियंस बताया।

देबत्तमा ने कहा: “इस नए स्किल को सीखना रोमांचक चुनौती रही है। स्कूटी की सवारी बेहद आसान लगती है, लेकिन इसके लिए अच्छे कोआर्डिनेशन और बैलेंस की जरूरत होती है। मुझे यह पसंद है और हर दिन मैं पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं।”

‘कृष्णा मोहिनी’ शो में गुजरात के द्वारका के भाई और बहन की कहानी है।

शो कृष्णा (देबत्तमा साहा द्वारा अभिनीत) पर आधारित है, जो न केवल मोहन (केतकी कुलकर्णी द्वारा अभिनीत) की बड़ी बहन है, बल्कि उसकी ‘सारथी’ भी है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरी सारथी, मेरी हमेशा से सबसे अच्छी दोस्त के मार्गदर्शन में, मैं स्कूटी चलाना सीख रही हूं और मुझे उम्मीद है कि उसे मेरी प्रोग्रेस पर गर्व होगा। कृष्णा की जिंदगी म्यूजिक के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने और एक पर्यटक गाइड के रूप में काम करने के साथ-साथ अपने छोटे भाई मोहन की देखभाल करने के इर्द-गिर्द घूमती है।”

देबत्तमा ने इस बात पर जोर दिया कि किरदार की स्कूटी उसका भरोसेमंद साथी है जो उसे मल्टीटास्क में मदद करती है।

उन्होंने आगे कहा, ”मैं बारीकियों को ठीक से समझना चाहती हूं और मैंने फैसला किया कि सबसे अच्छा तरीका यह है कि मैं खुद स्कूटी चलाना सीखूं। इसके अलावा, द्वारका की महिलाएं इस दोपहिया वाहन पर अपनी गलियों में घूमती हैं, और इसलिए इस स्किल में महारत हासिल करना शहर के सांस्कृतिक ताने-बाने को प्रदर्शित करने के बारे में भी है।”

‘कृष्णा मोहिनी’ का प्रीमियर 29 अप्रैल को कलर्स पर होगा।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More