उत्तराखंड में 10वीं और 12 वीं के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को

देहरादून, 22अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।। इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं, इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा परिणाम रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित किये जायेंगे। इसके साथ ही अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट इस परीक्षा परिणाम की घोषणा रामनगर के एनेक्सी भवन में करेंगे। इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं। इसमें 10वीं और 12वीं में 2,01,737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दसवीं में 1,16,823 जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिया था। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में 156 संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

–आईएएनएस

स्मिता/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More