सरयू राय धनबाद से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

धनबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने कहा है कि वह धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेगा। माना जा रहा है कि जनतंत्र मोर्चा अगले 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा।

सरयू राय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया है। अनुपमा सिंह उनसे मिलने जरूर आई थीं, लेकिन, उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था, जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है।

सरयू राय ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है, उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर अभी 19 मामले लंबित हैं और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है। साल 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी, जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है। साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

पार्टी की माने तो सरयू राय खुद धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वह फिलहाल जमशेदपुर पूर्व सीट से विधायक हैं। यह सीट उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की हराकर जीती थी। अगर सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी हो सकती है। सरयू राय बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो पर हमलावर दिखे हैं। वह लगातार उनपर हुए केसों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

–आईएएनएस

एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More