दिल्ली में स्क्रैप डीलर की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार को एक स्क्रैप डीलर की उसकी दुकान के बाहर तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान विजय कबाड़ी उर्फ इंद्रपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शाम 4.13 बजे किसी ने पीसीआर कॉल करके बताया कि सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में उसके पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

शाम 4.49 बजे एक और पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि दो ज्ञात व्यक्तियों ने विजय की हत्या कर दी है। फोन करने वाला व्यक्ति हिंदू राव अस्पताल में था, जहां पीड़ित को ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम.के. मीणा ने कहा, “पूछताछ से पता चला है कि तीन लड़कों ने विजय कबाड़ी पर आज उस समय हमला किया था जब वह अपनी दुकान के बाहर मौजूद थे। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ पाया गया और घटनास्थल के पास सड़क पर खून से सना एक चाकू मिला है।”

शव को हिंदू राव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उनकी बेटी का बयान दर्ज किया जा रहा है।

डीसीपी ने कहा, “अपराध स्थल का फोरेंसिक विश्लेषण किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ पर आगे का मकसद स्पष्ट होगा। आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।”

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More