अगले पांच वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास में चीन का योगदान होगा सबसे ज्यादा :ब्लूमबर्ग

बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्लूमबर्ग का अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में चीन वैश्विक आर्थिक विकास में सबसे बड़ा योगदानकर्ता होगा। इसका योगदान सभी जी7 देशों के संयुक्त योगदान से भी ज्यादा और अमेरिका की तुलना में लगभग दोगुना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम आर्थिक पूर्वानुमान डेटा के आधार पर ब्लूमबर्ग की गणना से पता चलता है कि 2024 से 2029 तक, चीन नई वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में लगभग 21 प्रतिशत का योगदान देगा जबकि जी7 का योगदान 20 प्रतिशत और अमेरिका का योगदान 12 प्रतिशत होगा।

अगले पांच वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास का 75 प्रतिशत 20 देशों में केंद्रित होने की उम्मीद है, जिनमें चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया वैश्विक आर्थिक विकास में आधे से अधिक का योगदान देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 16 अप्रैल को विश्व आर्थिक परिदृश्य पर नई रिपोर्ट जारी की। इसमें वर्ष 2024 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 3.2 प्रतिशत किया गया है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More