कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने अनुकृति गुसाईं पर साधा निशाना

देहरादून, 21अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने भाजपा में शामिल होते हुए किहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ आई हैं। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति गुसाईं को सब कुछ दिया है।

बिष्ट ने कहा कि अनुकृति गुसाईं जब राजनीति में नौसिखिया थीं, तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया और उन्हें राजनीति में बढ़ावा देने का काम किया। लेकिन जिस पार्टी ने उनको इतना सम्मान दिया, अगर वह उसका सिला इस तरीके से दे रही हैं, तो इसको जनता भी भली-भांति समझ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

उधर, उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुदेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए।

–आईएएनएस

स्मिता/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More