जमशेदपुर में भीषण गर्मी, टाटा जू में जानवरों के लिए विशेष प्रबंध

जमशेदपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखण्ड मे इस समय कोल्हान क्षेत्र की धरती गर्मी से तप रही है। जमशेदपुर शहर का तापमान 44 डिग्री को छू चूका है। ऐसे में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि जानवर भी इससे खासे परेशान हैं। शहर के प्रमुख टाटा जू मे भीषण गर्मी को देखते हुए जानवरों के खानपान और उनके रखरखाव कि विशेष व्यवस्था की गई है।

तमाम जानवरों के बाड़ों कों पुआल तथा चटाई से ढंक दिया गया है। वहीं उन्हें ठंडक पहुंचाने के लिए सभी बाड़ों मे कूलर लगाया गया है। समय-समय पर शेर और बाघ जैसे बड़े जानवरों कों पानी से नहलाया जा रहा है।

वहीं जू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जानवरों के लिए विशेष वयवस्था की गई है। तमाम बाड़ों मे कूलरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही गर्मी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन जू में पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था उपलब्ध है, इससे कि जानवरों को परेशानी नहीं होगी।

–आईएएनएस

–एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More