केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, जमीन पर नहीं है विपक्ष

रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित उलगुलान रैली पर केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जमीन पर कहीं भी दिख नहीं रहा है। भगवान विरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए और आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए झारखंड में उलगुलान का ऐलान किया है, जबकि आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले लोग आज उलगुलान रैली आयोजित कर रहे हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन वैसे लोगों की जमात है, जो जेल में हैं व बेल पर हैं। इंडिया गठबंधन विकास विरोधी और सनातन विरोधी के साथ झारखंड विरोधी है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विपक्ष विकास पुरुष पीएम नरेंद्र मोदी से डरा-सहमा नजर आ रहा है। देश की जनता विपक्ष के कारनामों से पूरी तरह वाकिफ है, इसलिए इनकी उलगुलान रैली फ्लॉप होने वाली है। भाजपा इसबार अपने 400 के आंकड़े को जरूर पूरा करेगी।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More