अशोक गहलोत की बहू ने अपने पति के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार के छुए पैर

जयपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| एक दुर्लभ दृश्य में, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत को जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी के पैर छूते देखा गया। वहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

जालौर में लुंबाराम चौधरी का मुकाबला हिमांशी के पति वैभव गहलोत से है।

हिमांशी शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश देवासी के आवास पर एक समारोह में भाग लेने के लिए जालोर में थीं। उनके वहां पहुंचते ही लुंबाराम चौधरी भी पहुंच गए।

उन्हें देखकर हिमांशी आगे बढ़ीं और उनके पैर छूकर बोलीं, ‘कृपया हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।’

जवाब में चौधरी ने मुस्कुराते हुए हिमांशी को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके सिर पर हाथ रखा।

बाद में वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमांशी को कुछ भाजपा नेताओं से मिलवाया।

2019 के लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More