भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित

नई दिल्ली, 31 मार्च,(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

गाैैैैैरतलब है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

लेकिन अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन न पहुंच पाने के कारण शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान नहीं प्रदान किया जा सका था। ऐसे में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More