‘खानदानी लुटेरों का सच’: भाजपा का ‘इंडी वेंचर्स’ विज्ञापन के जरिए विपक्ष पर हमला

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक नया वायरल विज्ञापन ‘इंडी वेंचर्स’ जारी किया है। इस वीडियो के जरिए भाजपा ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए यह बताने की कोशिश की है कि कैसे यह गठबंधन कुछ भी करने में असमर्थ है।

इस वीडियो के जरिए भाजपा ने कांग्रेस के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों पर हमला किया है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया है और ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए लिखा, ”देखिए… खानदानी लुटेरों का सच! इनका सब काम अधूरा, लेकिन नारा… हो जाएगा।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भाजपा द्वारा जारी दो मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं को दिखाया गया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव समेत कई नेता शामिल हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जब एक कपल घर खरीदने के लिए आता है, तो ‘इंडिया’ गठबंधन कैसे उन्हें अधूरे काम को पूरा करने की बात कहता है। घर में बिजली, पानी, टेलीफोन नेटवर्क जैसी मूलभूत आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन फिर भी उन्हें इस घर को खरीदने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही वीडियो में दिल्ली का शराब घोटाला, 2जी स्कैम को भी चित्रित किया गया है।

वीडियो में यह भी बताने की कोशिश की गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में फूट पड़ गई है। ऐसे में ‘इंडिया’ गठबंधन कैसे देश में सरकार चला पाएगी।

–आईएएनएस

एसके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More