बिहार : पत्नी, तीन बच्चियों की हत्या के आरोपी पति ने की आत्महत्या, शव बरामद

मोतिहारी, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या के आरोपी शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रेल पटरी से शनिवार को उसका शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बावरिया गांव निवासी ईदु अंसारी का शव सुगौली के पास रेल पटरी पर बरामद किया गया।

अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक अंसारी पर गुरुवार को बाबरिया गांव में अपनी पत्नी अफरीना खातून और तीन बेटियों अबरुन खातून, शबरुन खातून और शहजादी खातून की चारा काटने वाले गडासा से गला काटकर हत्या करने का आरोप था।

घटना को अंजाम देने के बाद अंसारी घर से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वालों को 15 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More