झारखंड में पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। बाद में वह पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और मनगढ़ंत कहानी रचने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी राजू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पकरिया गांव का रहने वाला है।

शनिवार सुबह वह खून से लथपथ पत्नी कोशिला देवी को लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू भुइयां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि राजू भुइयां पहले से विवाहित था और उसने कोशिला देवी को झांसा लेकर दूसरी शादी की थी। बाद में जब यह बात सामने आई तो दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

गांव वालों के मुताबिक राजू अक्सर नशे में पत्नी की पिटाई करता था। बहरहाल, मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More