शराब घोटाले मामले में अब ईडी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को भेजा समन

दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में अब जांच की आंच परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत तक पहुंच चुकी है। ईडी ने इस मामले में अब उन्हें समन जारी किया है।

बता दें, इससे पहले अब तक आप के तीन बड़े नेता सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इसमें संजय सिंह , मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है।

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों ईडी ने दो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

–आईएएनएस

एसएचके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More