छिदवाड़ा की जनता के काम नहीं रुकेंगे : कमलनाथ

छिदवाड़ा, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता से वादा किया है कि उनके काम न पहले रुके हैं और न ही आगे रुकेंगे। यह “मेरी गारंटी है”।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार है। उनके लिए कमलनाथ लगातार प्रचार कर रहे है। उन्होंने परासिया विधानसभा के बीजागोरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है, सरकार किसी की भी रहे लेकिन छिंदवाड़ा की जनता के काम तो मैं ही करता हूं।

कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ी बड़ी बातें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भले भाजपा की है मगर छिंदवाड़ा की जनता के काम नहीं रुके, छिंदवाड़ा की जनता के काम नहीं रुकेंगे, सबके काम करने की गारंटी मैं लेता हूं।

छिंदवाड़ा की जनता से कमलनाथ की भावुक अपील करते हुए कहा, “आप आखरी दम तक मेरा साथ देना। मैंने पिछले 44 साल में छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज देश में छिंदवाड़ा की अपनी पहचान है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More