एआईएसएफ समर्थकों पर हमले के बाद संदेशखाली में तनाव

कोलकाता, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बरमजुर इलाके में शुक्रवार को ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।

एआईएसएफ कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोपी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस का निलंबित नेता शेख शाहजहां है।

इलाके में तृणमूल नेता को ‘छोटा शेख शाहजहां’ के नाम से जाना जाता है। वह सत्ताधारी पार्टी का एक प्रभावशाली कार्यकर्ता भी है। उस पर 5 जनवरी को संदेशखली में ईडी और सीएपीएफ टीमों पर हमला करने का भी आरोप है।

अब राज्य के राजनीतिक हलकों में शाहजहां की गिरफ्तारी के बावजूद संदेशखाली में जारी आतंक को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार एआईएसएफ के दो कार्यकर्ता जकारिया मोल्ला और हाकम मोल्ला जो इलाके में पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे, उन पर छोटा शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों ने तेज धारदार हथियारों से हमला किया। यहां तक कि मौके पर मौजूद कुछ महिला एआईएसएफ कार्यकर्ताओं को भी कथित तौर पर नहीं बख्शा गया।

संदेशखाली में तनाव होने के कारण इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More