मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए 107 के उम्मीदवारों के नामांकन वैध

भोपाल 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए नामांकन भरने वालों में से 107 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। वहीं, छह उम्मीदवारो के नामांकन निरस्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये प्राप्त नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। इस दौरान कुल 107 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गये। छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध नहीं पाये गये।

सीईओ ने बताया कि सीधी में 20, शहडोल (अजजा) में 10ं, जबलपुर में 21, मंडला (अजजा) में 16, बालाघाट में 17 और छिन्दवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध हैं।

पहले चरण के लिये नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी शनिवार 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More