फंड आवंटन के बावजूद, तिरुवनंतपुरम में 2.6 लाख घरों में नहीं मिला पानी का कनेक्शन: राजीव चंद्रशेखर

तिरुवनंतपुरम, 28 मार्च (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने राज्‍य के ‘जल जीवन मिशन’ के लिए धन स्वीकृत किया था, इसके बावजूूद तिरुवनंतपुरम में 2.6 लाख घरों को सुरक्षित पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया।

उनका मुकाबला मौजूदा कांग्रेस सांसद शशि थरूर और लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे एलडीएफ के पन्नियन रवींद्रन से है, जिन्होंने 2005 में यहां उपचुनाव जीता था।

मंत्री ने कहा, ”इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार की है जिसने अभी तक समान अनुदान जारी नहीं किया है। निर्वाचित होने पर मैं तिरुवनंतपुरम के हर घर में सुरक्षित पानी पहुंचाने को प्राथमिकता देने की प्रतिज्ञा करता हूं।”

तिरुवनंतपुरम में सात लाख घर हैं। 2019 में केवल 23.20 प्रतिशत लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध था, लेकिन प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के माध्यम से 62.40 प्रतिशत लोगों को पीने का पानी मिला।

उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार जो 70 साल में नहीं कर सकी, वह मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिखाया।”

केरल में 20 लोकसभा सदस्यों को चुनने के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More