बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात, शुक्रवार को पटना में घोषणा की उम्मीद

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में महागठबंधन का सीट बंटवारे का मुद्दा अब सुलझता दिख रहा है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच इस पर सहमति बन गई है।

दिल्ली में राजद और कांग्रेस के नेताओं के बीच लगातार बैठकें चलती रही है, इसके बाद अब मुद्दा सुलझने की खबर है। महागठबंधन ने शुक्रवार को राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाई है जिसमें घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा किए जाने की संभावना है।

इस प्रेस वार्ता में राजद के नेता तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे।

इधर, सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को आठ से नौ सीटें मिल सकती हैं जबकि तीन वामपंथी दलों भाकपा, भाकपा (माले) और माकपा को दो से तीन सीटें दी जा सकती हैं।

सूत्र हालांकि बताते है कि पूर्णिया सीट राजद किसी हाल में कांग्रेस को देना नहीं चाह रही है। इधर, पूर्व सांसद पप्पू यादव अभी भी पूर्णिया छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

लोकसभा के प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को अंतिम दिन था। राजद ने सीट बंटवारे की घोषणा के पहले ही कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों कि सिंबल दे दिया है।

दूसरी तरफ, एनडीए ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) ने भी उसके कोटे में गई पांच में से तीन सीटों वैशाली, खगड़िया और समस्तीपुर को छोड़कर सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More