अली मर्चेंट ने अजमेर शरीफ दरगाह पर 100 लोगों के लिए रखी इफ्तार पार्टी

 

मुंबई : एक्टर अली मर्चेंट ने अजमेर शरीफ दरगाह पर 100 लोगों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

एक्टर ने कहा कि रमजान इंसान को बेहतर बनाता है। हर बार की तरह उन्होंने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं।

अली ने कहा, “मैं अजमेर शरीफ दरगाह में एक रोजेदार से मिला, जिसने इफ्तार का आयोजन करने में मदद की। हर किसी ने इफ्तार का आनंद लिया। यह बहुत ही अच्छा अनुभव था।”

एक्टर ने कहा, “इससे मन को संतुष्टि मिलती है। रमजान बेहतर इंसान बनने के बारे में है। मैंने अपने लिए एक लक्ष्य तय किया है और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करता रहूंगा।”

अली ने कहा, “मेरा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा दान करना और सादा जीवन जीना है। रमजान आपके जीवन में इन बदलावों को लाने का सबसे अच्छा अवसर है।”

“रोजा रखने वालों के लिए भोजन और पानी उपलब्ध कराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

अली शादी के बाद अपना पहला रमजान मना रहे हैं। वह एक साथ रोजा खोलकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता रहे हैं।

एक्टर ने कहा, ”रोज सुबह उठकर एक साथ सहरी करना और एक साथ रोजा खोलना अब तक का सबसे अच्छा एहसास है। साल के ऐसे पवित्र माह को अपने जीवनसाथी के साथ मनाना अद्भुत एहसास है।”

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More