यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा। इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी।

8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को मतदान होगा।

दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर (एससी) और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.67 करोड़ है। इनमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ होंगे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More