केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ से नामांकन दाखिल किया

गुवाहाटी, 26 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

सर्बानंद सोनोवाल ने उस समय रोड शो किया, जब वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए डिब्रूगढ़ में जिला आयुक्त कार्यालय जा रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा, “खराब मौसम के बावजूद हजारों लोग मेरे साथ आए और उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में मुझे आशीर्वाद दिया। मैं वास्तव में उनका आभारी हूं।”

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “सोनोवाल डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट कम से कम 3 लाख वोटों के भारी अंतर से जीतेंगे। लोगों के उत्साह ने पहले ही इस बात पर मुहर लगा दी है।”

मुख्यमंत्री के अलावा, असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के नेता प्रोमोड बोडो, मौजूदा भाजपा विधायक और केंद्रीय मंत्री रामेश्‍वर तेली व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता भी सोनोवाल के नामांकन के दौरान मौजूद थे।

डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

सर्बानंद सोनोवाल का मुकाबला ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के पूर्व नेता लुरिनज्योति गोगोई से है। वह असम में संयुक्त विपक्ष मंच के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More