भोपाल में महिला ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या की, तीसरी बेटी की हालत गंभीर

भोपाल 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है जबकि तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव में रहने वाली संगीता यादव ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। इसमें संगीता और उसकी दो बेटियों आराध्या तथा सृष्टि की मौत हो गई। वहीं सबसे छोटी बेटी की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि संगीता अपने ससुराल वालों से परेशान थी। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वही जब संगीता ने आत्महत्या की, उस समय उसका पति रजत यादव घर पर नहीं था।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More