‘रामायण’ के लिए तीरंदाजी सीख रहे हैं ‘एनिमल’ स्‍टार रणबीर कपूर

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद एक्‍टर रणबीर कपूर फिलहाल तीरंदाजी सीख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में एक्‍टर को उनके तीरंदाजी के कोच के साथ देखा जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनकी फिल्म ‘रामायण’ का हिस्‍सा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म लंबे समय से प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके प्रोडक्शन और कास्टिंग के पैमाने को देखते हुए इसमें देरी हो रही है।

फिल्म में रणबीर जहां भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं एक्‍ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

इस फोटो को एक्स पर एक फैन ने शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि ये तस्वीरें रणबीर की ‘रामायण’ की तैयारी की हैं।

फोटो में रणबीर को तीरंदाजी कोच के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, एक तस्वीर में टेबल पर रखे कुछ तीर भी नजर आ रहे हैं।

अपने किरदार में जान डालने के लिए मशहूर एक्‍टर रणबीर भगवान राम के किरदार में ढल रहे हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More