‘रामायण के राम’, ‘झांसी की रानी’ कंगना रनौत होंगी भाजपा उम्मीदवार, 111 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने रविवार को लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की। इसमें 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

हिमाचल की मंडी सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को और उत्तर प्रदेश के मेरठ से ‘रामायण के राम’ अरुण गोविल को मौका दिया गया है। मेनका गांधी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से और उद्योगपति नवीन जिंदल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जतिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। बरेली से संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट मिला है। बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्‍वनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि वरुण गांधी की मां और वर्तमान सांसद मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने आज ही भाजपा में शामिल होने वाले उद्योगपति नवीन जिंदल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बनाया है।

केरल के वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सामने भाजपा ने के. सुरेंद्रन को उतारा है।

ओडिशा के संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, सुंदरगढ़ से जुएल ओराम, पुरी से संबित पात्रा, बालासोर से प्रताप चंद्र सारंगी, केंद्रपाड़ा से बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी भाजपा की उम्मीदवार होंगी।

केंद्रीय मंत्री और गाज़ियाबाद से वर्तमान लोकसभा सांसद जनरल ( रिटायर्ड ) वी.के. सिंह और कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी ने सूची जारी होने से पहले ही इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। इस वजह से पार्टी ने दोनों संसदीय क्षेत्रों से नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग और कानपुर से रमेश अवस्थी को उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य बड़े उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी से डी. पुरंदेश्‍वरी, राजमपेट से एन. किरण कुमार रेड्डी, अराकू से कोथापल्ली गीता और तिरुपति से वरप्रसाद राव को टिकट दिया है।

बिहार के पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, महराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, आरा से आर.के. सिंह और नवादा से विवेक ठाकुर को मैदान में उतारा है।

गुजरात के जूनागढ़ से राजेशभाई चुडासमा एवं वडोदरा से हेमंग योगेशचंद्र जोशी भाजपा उम्मीदवार होंगे।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता उत्तर से तापस रॉय, तामलुक से कलकत्ता हाईकोर्ट से पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय, बर्धमान-दुर्गापुर से दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।

हरियाणा के हिसार से रणजीत चौटाला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से राजीव भारद्वाज, झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, कर्नाटक के बेलगाम से जगदीश शेट्टार और चिक्कबल्लापुर से के. सुधाकर, राजस्थान के जयपुर से मंजू शर्मा और सिक्किम से दिनेश चंद्र नेपाल को टिकट मिला है।

इसके आलावा तेलंगाना के उम्मीदवार के भी नामों की घोषणा की गई है।

साथ ही भाजपा ने सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने अपनी पहली सूची में 195, दूसरी सूची में 72, तीसरी सूची में नौ और चौथी सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

–आईएएनएस

एसकेटी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More