लगभग 80 प्रतिशत अफ़गान के पास पीने के पानी तक पहुंच नहीं : यूएनडीपी

काबुल, 24 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) अफगानिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी के पास पीने का पानी उपलब्ध नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया है कि गंभीर सूखे की स्थिति, आर्थिक अस्थिरता और लंबे समय तक संघर्ष के विनाशकारी प्रभाव ने अफगानिस्तान के जल बुनियादी ढांचे को काफी कमजोर कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि यह संकट महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है, जिन्हें सार्वजनिक जल सुविधाओं तक पहुंचने में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उन पर जोखिम बढ़ जाता है।

लैंड लॉक्ड अफ़ग़ानिस्तान सूखे के भीषण संकट से जूझ रहा है।

अफगान सरकार भूजल में सुधार और भंडारण के लिए देश भर में छोटे बांध, जल आपूर्ति नेटवर्क और जल नहरों का निर्माण कर रही है।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More