पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने कहा, ए.आर. रहमान के संगीत का हर नोट विशेष लगता है

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में एड शीरन के साथ मुंबई में संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने पृथ्वीराज सुकुमारन-स्टारर आगामी फिल्म ‘आदुजीवितम’ का गाना ‘खट्टी सी वो इमली’ गाया है। इसकी धुन ए.आर. रहमान ने बनाई है।

सिंगर ने शेयर किया कि ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार के साथ काम करते समय हर एक नोट विशेष महसूस होता है।

रहमान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा, ”ए.आर. रहमान सर के साथ काम करना सचमुच सम्मान की बात है। उनका प्रत्येक नोट, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, विशेष लगता है।”

उन्होंने कहा, “मैं पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीवितम (द गोट लाइफ)’ में उनके लिए अपना नवीनतम ट्रैक ‘खट्टी सी वो इमली’ गाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। फीमेल सिंगर चिन्मयी और रक्षिता ने भी असाधारण काम किया है।”

ट्रैक के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More