अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल आज पहली बार करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और अदालत द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं।

सुनीता केजरीवाल आज दोपहर डिजिटल माध्यम से प्रेस को संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि गिरफ्तार होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसे लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में यह खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

आपको बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।”

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More