Holi 2024: इस बार 25 मार्च को नहीं बल्कि 26 मार्च को मनाई जायेगी होली: अंक ज्योतिष अभिषेक पांडेय

Holi 2024: होली त्यौहार पुरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगी, लेकिन होली को लेकर लोग कन्फ्यूजन में हैं, इस बार होली 25 मार्च तो कहीं 26 मार्च को होली मनाने की बात चल रही है। काशी पंचाग के अनुसार इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। लेकिन संपूर्ण जनमानस में 26 मार्च को होली त्योहार मनाई जानी चाहिए।

पूर्णिमा के समाप्ति पर अगले दिन सूर्योदय यानी प्रतिपदा के साथ ही रंग खेला जा सकता है। सूर्योदय से लेकर दोपहर के पहले तक रंग खेला जाना चाहिए और फिर सायंकाल में नए कपड़े पहनकर घर में देवी- देवता और पितरों के चित्र पर अबीर अर्पित कर अपने से बड़े लोगों को अबीर- गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

रांची के प्रसिद्ध अंक ज्योतिष अभिषेक पाण्डेय ने बताया फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका का दहन किया जायेगा। इस बार पंचाग में दो पूर्णिमा है जिसके कारण होली अलग- अलग तिथि पर मनाई जाने की बात चल रही हैं। सभी जगह पर 25 मार्च को ही होली मनाई जायेगी और 24 मार्च को होलिका का दहन किया जायेगा। देर रात्रि को भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में होलिका का दहन होगी।

24 मार्च को रात 10.40 बजे बाद भद्रा खत्म होगी जिसके बाद होलिका का दहन किया जायेगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस साल होली 26 मार्च को है और 25 मार्च को केवल काशी में ही होली मनाई जाएगी। वहां सम्मत जलने के तुरंत बाद ही भोलेनाथ होली खेलने लग जाते हैं, जहां सभी कांशी वासियों को इसमें भाग लेना पड़ता है। यह नियम केवल काशी में ही लागु होता है।

होलिका दहन पूजा की विधि

होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है।

स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।

पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।

वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।

इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं।

होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। 

 

25 मार्च को पूर्णिमा के सुबह 11:45 तक होने के कारण, उदयातिथी मानते हुए संपूर्ण 25 मार्च को पूर्णिमा है अतः 26 मार्च होली त्योहार मनाए एवं विशेष होली पर बहुत लोगों के घर कुल देवता पूजन का विधान होता है इसलिए 26 मार्च को ही पूजन करें।
             

abhishek pandey
अभिषेक पांडेय, अंक ज्योतिष

               

 

Disclaimer:

योग, धर्म, ज्योतिष,चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे आदि विषयों पर समृद्ध भारत में प्रकाशित आलेख और समाचार सिर्फ जानकारी के लिए हैं। प्रयोग करने से पहले विशेषज्ञ की जरूर सलाह लें।

    

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More