चतरा में राजद के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मी

रांची, 22 मार्च (आईएएनएस)। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डटमी मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भारी बवाल हो गया। समारोह के दौरान डांस करने से रोकने पर नाराज युवकों ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

पथराव में एएसआई दिलीप यादव और जवान अविनाश कुमार घायल हो गये। इनमें एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता और झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। उनके जाने के बाद भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डांस करने से रोके जाने पर युवक उत्तेजित हो उठे और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More